उत्तराखंड: जंगल में गुलदार को देख पेड़ पर चढ़ी महिला बिजली के तार से टकराई

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रिखनीखाल थाना इलाके में पेड़ पर चढ़ी महिला को करंट लग गया, जिससे वो घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने पेड़ पर महिला को घायल हालत में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रिखनीखाल थाना अध्यक्ष प्रमोद शाह की अगुवाई में पुलिस की पहुंची टीम ने नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो महिलाएं जंगल में घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक उनके सामने गुलदार आ गया। गुलदार को देखने के बाद दोनों महिलाएं डर गईं। गुलदार से बचने के लिए दोनों महिलाएं पेड़ पर चढ़ गई। थाना अध्यक्ष के मुताबिक, इस दौरान लक्ष्मी देवी नाम की महिला का सर बिजली के तार से छू गया। करंट लगने से महिला घायल हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया। ये महिला रिखनीखाल थाना क्षेत्र के वलशा मल्ला की रहने वाली है।

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत असवाल की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.