उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाने की मांग क्यों हो रही है?

गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। अल्मोड़ा में पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए कदम उठाए। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान गैरसैंण के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये अलॉट किए गए, लेकिन बीजेपी की सरकार में इसे लेकर कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया गया। गोविंद सिंह कुंजवाल ने आगे कहा कि उत्तराखंड को राज्य बनाने के लिए पहाड़ी लोगों ने ऐतिहासिक आंदोलन चलाया, लेकिन राज्य की ये बीजेपी सरकार प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए गंभीर नहीं है।

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग क्यों?

गैरसैंण उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक शहर है। यह समूचे उत्तराखंड राज्य के मध्य में होने की वजह से प्रदेश की पूर्व-निर्धारित और प्रस्तावित स्थायी राजधानी के नाम से बहुविदित है। यही वजह है कि इसे लंबे वक्त से स्थायी राजधानी बनाने की मांग हो रही है।

गैरसैंण का इतिहास

गैरसैंण गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है।  जिसे प्राचीन कथाओं और ग्रंथों में केदार क्षेत्र या केदारखंड कहा गया है। सातवीं शताब्दी के आस-पास यहां आये चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने इस क्षेत्र में ब्रह्मपुर नामक राज्य होने का वर्णन किया है। यह क्षेत्र अर्वाचीन काल से ही भारतवर्ष की हिमालयी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए है। लोकप्रचलित कथाओं के अनुसार प्रस्तुत इलाके का पहला शासक यक्षराज कुबेर था।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.