पौड़ी गढ़वाल: 2020-21 सेना भर्ती परीक्षा की तारीख और जगह बदल गई है, पढ़ लीजिए नई जगह और तारीख

सेना भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव हो गया है। अब नई तारीख का ऐलान हो गया है।

2020-21 में भर्ती रैली की परीक्षा की तारीख बदल गई है। जो अभ्यार्थी सेना हॉस्पिटल देहरादून के मेडिकल में फिट हुए थे, उन अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2021 की जगह अब 28 फरवरी को होगी। ये परीक्षा लैंसडाउन के भवानी दत्त जोशी ग्राउंड जीआरआरसी में होगी। एक लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही ये भी कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ क्लिपबोर्ड, पैन, मास्क, सैनिटाइजर और पानी की बोतल लाना होगा। ठंड को ध्यान रखते हुए गर्म कपड़े भी लेकर आने को कहा गया है।

जिन अभ्यर्थियों ने अपना नया एडमिट कार्ड सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन से अभी तक नहीं लिया है। वो अपना एडमिट कार्ड 24 फरवरी 2021 से पहले सेना भर्ती ऑफिस से ले लें। सभी चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल लेने के लिए परीक्षा स्थल पर दिनांक 27 फरवरी 2021 को रात 11 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कोरोना के मामलों को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.