पौड़ी गढ़वाल: जिले को ऐसा अधिकारी मिल जाए तो शहर की तस्वीर बदलने में वक्त नहीं लगता!

अमूमन सरकारी अधिकारियों की इमेज आम लोगों की नजर में ढीले-ढाले वर्किंग प्रोफेशनल की तरह होती है जो ठीक से अपना काम नहीं करता है।

ऐेसे में जब जब किसी जिले में किसी तेज-तर्रार अधिकारी की पोस्टिंग होती है तो उसे खूब वाहवाही मिलती है। पौड़ी जिले के डीएम विजय कुमार जोगदंडे इन दिनों अपने काम से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वो लगातार विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इससे विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। 2 मार्च को कल्जीखाल ब्लॉक कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद विजय कुमार जोगदण्डे ने ग्राम पंचायत घण्डियाल क्षेत्र में विकास कार्यो की औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पौड़ी-कांसखेत-घण्डियाल बनेख सड़क पर हुए घटिया पेंटिग की भी शिकयत की थी।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे आज उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को साथ लेकर कांसखेत से लेकर बनेख तक 6 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। जांच में कई जगह पूरी पेंटिग उखड़ हुई पाई गई। लोगों ने पेंटिंग की की क्वालिटी की शिकायत की। इससे पहले विजय कुमार ने मंगलवार को विकासखंड कल्जीखाल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में आदेश प्रारूप सही न होने, अवकाश पंजिका के अलावा उपस्थिति पंजिका, निरीक्षण पंजिका सही न पाए जाने पर खासी नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.