फोटो: सोशल मीडिया
पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के देहलचौरी में हर लगने वाला कांडा मेले का आयोजन भी इस बार नहीं हो सका है।
कोरोना महामाही की चलते इस साल प्रदेश में ना जाने कितने कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है। आगे भी ना जाने कितने कार्यक्रम कोरोना की भेंट चढ़ जाएंगे। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के देहलचौरी में हर लगने वाला कांडा मेले का आयोजन भी इस बार नहीं हो सका है। दिवाली के दूसरे दिन लगने वाले इस मेले को प्रशासन ने कोरोना महामारी की वजह से इजाजत नहीं दी। हालांकि प्रशासन ने आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर दर्शन की इजाजत श्रद्धालुओं को दे दी।
आपको बता दें कि मेला की शुरुआत दिवाली के अगले दिन हो जाती है और ये दो दिनों तक लगता है। इस मेले में माता मजीन देवी की पूजा की जाती है। जिसमें दूर-दूर से लोग देवी के दर्शन के लिए आते हैं। जिन लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वो इन दो दिन में किसी एक दिन देवी के मंदिर में निशान लेकर ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा कर निशान चढ़ाते हैं। आज कांडा में मजीन देवी की पूजा पूरी विधि विधान के साथ की गई। मां के दर्शन के लिए आये लोगों को समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क बांटे गए और सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.