पौड़ी गढ़वाल: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, 200 यूनिट बिजली का इतना बिल भेजा, जितना पूरी जिंदगी का बिल ना आए

कीर्तिनगर में एक उपभोक्ता को बिजली विभाग ने 24 लाख रुपये से ज्यादा का बिल भेज दिया है।

पौड़ी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक में बिजली विभाग ने एक उपभोक्ता का बिजली बिल इतना ज्यादा भेज दिया कि जितना शायद वो पूरी जिंदगी में इस्तेमाल ना कर पाए। मामला मणी चोरास गांव का है। यहां बसंती देवी को विद्युत विभाग ने 24 लाख 56 हजार 500 रुपये का ऑनलाइन बिल भेजा दिया है। बिल का पता तब चला जब उसकी बहु ने ऑनलाइन बिल चेक किया। इतना ज्यादा बिल देख पूरा परिवार सदमे में है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि सिर्फ 200 यूनिट बिजली खपत का इतना ज्यादा बिल कैसे आ गया है। इससे पहले भी विभाग परिवार को 24 हजार रुपये का बिल भेज चुका है।

विद्युत विभाग इससे पहले भी कई और लोगों को गड़बड़ बिल भेज चुका है। कुछ वक्त पहले भडाली में एक व्यक्ति को विभाग ने 9 लाख रुपए का बिल भेजा था। इन गड़बड़ियों पर कीर्तिनगर के एसडीओ अनिल सिंह ने कहा कि मीटर में खराबी की वजह से ऐसा हुआ होगा। बिल को सुधारकर दोबारा भेजा जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.