उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे के बाद रातभर तड़पते रहे! सुबह दो शव खाई से निकाले गए

चंपावत दिवाली से ठीक पहले भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।

चंपावत पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना उस समय हुई जब कार लोहाघाट से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। कार आरएफसी गोदाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक, हादसे की जानकारी नहीं मिलने की वजह से हादसे के शिकार लोग रातभर खाई में ही पड़े रहे। आज सुबह आसपास के लोगों को हैदसो का जानकारी मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

इसके बाद लोहाघाट और पाटी थाना पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। पुलिस के मुतबिक, धर्मेंद्र यादव पुत्र ऋषिपाल यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई, जिला संभल, उत्तर प्रदेश और बबलू पुत्र चंद्रपाल सिंह हमियापुर, थाना जरीफनगर, बदायूं, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई जबकि देवेंद्र यादव पुत्र बनवारी सिंह घायल हो गया। तीनों लोग चंपावत किसी काम से आए थे और वापस लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.