उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिलेके पाबौ ब्लॉक में बारात घर के बनने में 8 लाख की वित्तीय अनियमितता सामने आई हैं।
पंचायत राज विभाग की जांच में सामने आया है कि बिना स्टीमेट और एमबी के बारात घर का निर्माण कार्य किया गया है। यही नहीं बिना फाउंडेशन के ही 12 कॉलमों से खड़े किए गए बारातघर की छत झुक गई है। निर्माण में खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल किया गया है।
अनियमितता मिलने पर डीपीआरओ ने प्रधान, पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजा। डीपीआरो ने उनसे पूरे मामले में 1 महीने के अंदर 8 लाख की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ चेतावनी दी है कि रुपये जमा नहीं करने पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
आपको बता दें कि पाबौ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमतोली में राज्यवित्त और चौहदवें वित्त की कुल 12 लाख की लागत से बारातघर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य में अब तक करीब 8 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। निर्माण के दौरान ही बारातघर की छत झुक गई है, जिससे साफ है कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.