उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज के संग्राली गांव और महिडांडा के आसपास के जंगलों में लगी आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है।
आईटीबीपी के जवानों ने कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि जब वन विभाग कई घंटों तक आग पर काबू पाने में नाकाम रहा तो स्थानीय लोगों ने महिडांडा में आईटीबीपी के कमाडेंट से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग पर काबू पाए जाने के बाद वन विभाग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सवाल ये है कि क्या वन विभाग की तैयारी सिर्फ फायर सीजन तक ही सीमित रहती हैं। क्या फायर सीजन के बाद वन विभाग आग पर काबू नहीं पा सकता? आलम ये है कि जंगलों में लगी भीषण आग बस्तियों तक पहुंचने लगी थी। जिसके बाद इसे काबू पाने के लिए आईटीबीपी का सहारा लेना पड़ा। आग पर काबू पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेकिन, आग से कई हेक्टयर जंगल जलकर राख हो चुके हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.