ये कोई शराब का ठेका नहीं बल्कि पौड़ी गढ़वाल का एक अस्पताल है..गजब हाल है!

पौड़ी गढ़वाल (pauri garhwal) से हमारे संवाददाता इंद्रजीत असवाल की ये रिपोर्ट बताती है कि पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल क्या हैं।

पहाड़ में यूं तो स्वास्थ्य सुविधाओं का पहले से ही टोटा है, लेकिन जहां अस्पताल भी हैं, वहां के हाल बुरे हैं। पौड़ी गढ़वाल (pauri garhwal) के रिखणीखाल विकासखण्ड में 25 बेड का अस्पताल पानी को भी तरस रहा है। यहां पर बरसात में तो पानी रहता है पर गर्मियों में अस्पताल को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। दो सफाई कर्मचारियों के होते हुए भी अस्पताल में चारों और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह जगह शराब की बोतलें पॉलिथीन बिखरी पड़ी हुई है। पौड़ी गढ़वाल (pauri garhwal) के इस अस्पताल के बाहर एक एबुलेंस जंग खा रही है और अस्पताल में दूसरी नई एम्बुलेंस आ गई है वो भी शो पीस बन कर खड़ी है।

शनिवार को जब हमारे संवाददाता अस्पताल में पहुंचे तो यहां पर दो डॉक्टर मिले जबकि यहां पर इससे ज्यादा डॉक्टरों की नियुक्ति है। छेत्रिय समाजसेवी मंगत सिंह रमोला ने कहा कि ये क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि अस्पताल में शराब की बोतलें पाई गई है और इस अस्पताल में एक्सरे पैथोलॉजी सहित अन्य कोई भी सुविधाएं नही हैं। जब मीडिया ने यहाँ पर तैनात डॉक्टर कुनाल चौधरी से शराब की बोतलों व सफाई के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि क्षेत्रीय लोग अस्पताल परिसर में गंदगी फैलाते हैं व शराब का सेवन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी सही नहीं हो पाती।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.