देवभूमि का रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, आप भी न दें रिश्वत, घूसखोरों को ऐसे सिखाएं सबक

उत्तराखंड के कोटद्वार में विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर सहायक कोशाधिकारी को रंगे हाथों 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

कोटद्वार कोषागार में तैनात अधिकारी बीर सिंह रावत ने विधवा से उनके पति का पुनरीक्षित पेंशन एरियर भुगतान के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इस बात की शिकायत विजिलेंस के एसपी से की थी। महिला के मुताबिक, उनके पति राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी में प्रिंसिपल के पद पर तैनात। 2007 में ड्यूटी के दौरान अचानक उनका निधन हो गया था।

महिला ने विजिलेंस टीम को बताया कि जिस समय उनके पति का निधन हुआ था, उस समय उनका पे 7600 की जगह गलत तरीके से 5400 रुपये हो गया था। इस बात की शिकायत उन्होंने विभाग से की थी। विभाग ने अपनी गलती मानी और पुनरीक्षित पेंशन एरियर 3 लाख 73 हजार 865 रुपये देन के लिए तैयार हो गया। महिला ने बताया कि एरियर का भुगता फरवरी के महीने में होना था। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने कोटद्वार कोषागार में तैनात अधिकारी से एरियर के लिए संपर्क किया तो उसने 10 हाजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस बात की उन्होंने विजिलेंस में शिकायत कर दी।

पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस के एसपी ने महिला से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि सहायक कोषाधिकारी ने मंगलवार को महिला को कोषागार में बुलाया है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम कोटद्वार पहुंची और महिला से संपर्क किया। शाम को महिला कोषागार में पहुंची और सहायक कोषाधिकारी बीर सिंह रावत को रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही अधिकारी ने रकम थामी, टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.