तस्वीरें: रूठे राहुल गांधी को मनाने कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमा हुए हैं कार्यकर्ता, ऐसे कर रहे हैं अपील

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी के नेताओं के रुख से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार नाराज चल रहे हैं। उन्हें मनाने की कोशिश जारी है।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। नतीजों के बाद एआईसीसी की बैठक में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि उनके इस्तीफे को कार्यकारिणी ने स्वीकार नहीं किया था। बावजूद इसके राहुल गांधी तभी से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं।

राहुल गांधी ने उसी वक्त ये साफ कर दिया था कि वो इस्तीफा देकर रहेंगे। लेकिन पार्टी उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं रही है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि मेरा जाना तय है। उन्होंने पार्टी से कहा था कि वह दूसरा अध्यक्ष ढूंढ ले, तब तक वो पार्टी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। आए दिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर और राहुल गांधी के आवास के बाहर पहुंचकर उनसे इस्तीफे के फैसले को वापस लेने की अपील कर रहे हैं।

पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी से अलग-अलग अंदाज में उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में एआईसीसी के बाहर जमा हुए और राहुल गांधी से इस्तीफा के फैसले को बदलने की अपील की।

राहुल गांधी से अब तक देश के कई हिस्सों के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के नेता मिल चुके हैं। उन्हें मनाने की कोशिश कर चुके हैं। अब तक कई प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं। इनमें दिल्ली की शीला दीक्षित भी शामिल हैं। बावजूद इसके राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं हैं।

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से बेहद नराज हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से बेहद नाराज हैं। कहा जा रहा है कि ये वो नेता हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत से ज्यादा अपने बेटों को चुनाव लड़ाने और जिताने पर ध्यान दिया। और यही वजह है कि राहुल गांधी इन नेताओं से बेहद नराज हैं और अपने इस्तीफे की बात पर अड़े हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.