पौड़ी गढ़वाल: सरकारी अस्पताल में महंगे इलाज के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्ला-बोल

पौड़ी गढ़वाल में बेस अस्पताल कोटद्वार में 10 फीसदी यूजर चार्ज बढ़ाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गरीबों को राहत और सुविधाएं देने के बजाय उन पर बेरोजगारी और महंगाई का बोझ डाला रही है।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित राज ने कहा कि 2017 के चुनाव में डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास का वादा करके आई थी। बीजेपी ने आम आदमी को देश में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया था। जबकि सत्ता में आने के बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बजाय इस सरकार ने उन की जेब पर डाका डाला है। प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में 10 प्रतिशत यूजर चार्जेस भी बढ़ा दिए हैं। जिसका भार आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.