Blog

किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी ने महासचिवों-प्रभारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, हरीश रावत भी हुए शामिल

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच 8वें दौर की वार्ता फेल होने के बाद किसानों का आंदोलना जारी है।

इस बीच शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। खबरों के मुताबिक, बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल के अलावा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राजीव सातवाल, मनिकम टैगोर, तारिक अनवर, प्रियंका गांधी वाड्रा, जितिन प्रसाद, पवन बंसल, राजीव शुक्ला, भक्त चरण दास, अजय माकन, पी.एल.पुनिया और कई अन्य लोग शामिल हुए।

शुक्रवार को प्रियंका गांधी पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ पिछले 32 दिनों से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध में शामिल हुईं थीं। प्रियंका ने कहा था कि वे कांग्रेस किसान संघों की मांग का पूरे दिल से समर्थन करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे, इस गतिरोध का एकमात्र समाधान यह है कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए। किसान संघों और सरकार के बीच अगले दौर की बैठक 15 जनवरी को होने वाली है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.