उत्तराखंड: लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों की भीड़ देख प्रशासन के हाथ-पैर फूले, आनन-फानन में उठाया ये कदम

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन कर रखा है। मतलब ये कि बिना किसी जरूरी काम के कोई कहीं आ जा नहीं सकता।

इस दौरान सूबे के सभी स्कूल, कॉलेज, कई दुकानें बंद हैं ताकि लोक एक जगह इकट्ठा ना हो सके। लेकिन लॉकडाउन के दूसरे ही दिन परिवहन निगम के बस अड्डे पर प्रवासी उत्तराखंड वासियों की भीड़ काफी बढ़ गयी है। तकरीबन 800 के करीब लोग ऋषिकेश बस अड्डे पर पहुंच चुके हैं। जिसने प्रशासन और सरकार के लिए चिंता बढ़ा दी है। सरकार और पुलिस सभी को टेस्ट करने के बाद उनके घर भेज रही है।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन की बात सुनते ही उत्तराखंड के कई प्रवासियों ने शहरों से गांव की ओर रुख कर लिया है। लोग इतने डरे हए हैं और हालातों ने लोगों को इतना खौफ में डाल रखा है कि वो बिना सोचे-समझे गांव की ओर रुख कर रहे हैं। इसी के चलते तकरीबन एक हजार उत्तराखंड प्रवासी वापस अपने प्रदेश आ गए हैं। बताया जा रहा है कि खचाखच भरी बसों में भर के आये प्रवासियों में से अधिकांश अपने गांव की ओर रुख करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.