उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच तीन विधायकों ने किया नेक काम, जनता ने फिर किया निराश

महामारी बन चुके कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है।

अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक और पहल की है। सीएम ने प्रदेश के सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनानने और उससे जुड़े जरूरी उपकरणों को खरीदने के लिए अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपये जारी करने का निर्देश दिया है।

चमोली जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने भी आगे बढ़ते हुए चिकित्सा अधिकारी को धनराशि दी है। कर्ण प्रयाग के विधायक सुरेंद्र नेगी और बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने चिकित्साधिकारी को पहले ही 15-15 लाख रुपये की धनराशि दे चुके हैं। जबकि थराली से विधायक मुन्नी देवी शाह ने 10 लाख रुपये की धनराशि दी थी। अब उन्होंने बाकि बची 5 लाख की राशि भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चिकित्सा विभाग को दी है।

कोरोना वायरस को लेकर प्रदेशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच पुलिस ने नियम का पालन नहीं करने के आरोप में मंगलवार को 4 लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत केस दर्ज किया। जबकि दो गाड़ियों को सीज किया। वहीं पोखरी में भी 4 गाड़ियों को सीज किया और 6 गाड़ियों का चालान काटा। प्रशासन ने कर्णप्रयाग में गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज की है। एजेंसी पर आरोप है कि डोर टू डोर गैस देने की जगह भीड़ लगाकर गैस सिलेंडर दे रही थी।

थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.