उत्तराखंड: अब पैरा मिलिट्री अस्पतालों में भी फ्री में आप करा सकते हैं इलाज, सरकार का बड़ा फैसला

उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। गोल्डन कार्ड धारक अब पैरा मिलिट्री फोर्स अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में स्थापित आईटीबीपी, एसएसबी और सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स के अस्पतालों को योजना में सूचीबद्ध कर लिया है। सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा राज्य के पहाड़ी इलाके को लोगों को मिलेगा। क्योंकि पैरा मिलिट्री फोर्स के ज्यादातर अस्पताल पहाड़ी जिलों में संचालित हैं। एसएसबी और आईटीबीपी के अस्पताल भी ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में ही हैं। ऐसे में वहां के गोल्डन कार्ड धारकों को सबसे ज्यादा इस योजना का फायदा अब मिलेगा।

पैरा मिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में सैनिकों और उनके परिजनों को अब तक इलाज मिलता रहा है, लेकिन अब आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध होने से अब गोल्डन कार्ड धारक भी इन अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। राज्य स्वास्थ्य अभिकरण ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

ये हैं वो पहाड़ी इलाके, जहां सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा:

चमोली में एसएसबी हॉस्पिटल ग्वालदम, आठवीं बटालियन आईटीबीपी हॉस्पिटल गौचर, चंपावत में पांचवीं बटालियन एसएसबी, 36 बटालियन आईटीबीपी फोर्स चंपावत, नैनीताल में यूनिट हॉस्पिटल आईटीबीपी, उत्तरकाशी में 35 बटालियन आईटीबीपी हॉस्पिटल महिडांडा, देहरादून में आईटीबीपी हॉस्पिटल सीमाद्धार, 12 बटालियन आईटीबीपी मातली के अलावा चमोली के औली में माउंटेरिंग एंड स्किल इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल है। इन सभी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारक को फ्री सुविधा मिलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.