उत्तराखंड: सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कमांऊ के छह जिलों में युवाओं के लिए सेना में भरती होने का बड़ा मौका है। दरअसल सेना ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है।

आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी है और भर्ती प्रक्रिया के लिए रैली रानीखेत मिलिट्री स्टेशन में होगी। रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों के युवा शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 24-25 फरवरी को ई-मेल के जरिए ई-एडमिट कार्ड भेज दिया जाएगा। भर्ती की रैली 26 फरवरी से 10 मार्च के बीच रानीखेत मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी।

भर्ती नियम के मुताबिक रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 17.6 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के 10वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदक की हाइट कम से कम 163 सेंटीमीटर हो और वजन कम से कम 48 किलोग्राम हो। इस रैली से सेना में सोल्जर जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

 रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को अपना असली प्रमाण पत्र भी साथ में लाना होगा। साथ ही उसकी दो दो प्रमाणित कॉपियां साथ ले जानी होंगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड ले जाना होगा। सभी एजुकेशन सर्टिफिकेट ले जाने होंगे। अभ्यर्थियों को डोमिसाइल, कास्ट सर्टिफिकेट, रिलीजन सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, 20 पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने होंगे। ध्यान रहे कि बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार नंबर देना अनिवार्य है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.