ऑस्ट्रेलिया के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 11 रनों से जीत दर्ज की।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने लोकेश राहुल के अर्धशतक और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन पारी के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
राहुल ने 40 गेंदों की पारी में 5 चौके और एक छक्का मार कर 51 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रनों का अहम योगदान दिया। संजू सैमसन ने 25, हार्दिक पांड्या ने 16 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी.नटारजन ने तीन-तीन विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 35, सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने 34 रन बनाए। मोइजेज हेनरिक्स ने 30 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मोइजेज हेनरिक्स ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.