फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक पुजार की लाश पेड़ से लटकी मिलने से सनसनी मच गई है।
घटना नाचनी स्थित तल्लाजोहार के खतेड़ा ग्राम पंचायत की है। यहां भकुंडा गांव के निवासी पंडिताई करने वाले एक पुरोहित का शव सुनसान जंगल के एक पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी से लटकता हुआ मिला है। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ को शक है पुजारी ने खुदकुशी कर ली है। हालांकि अभी तक मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ महीने पहले ही अपने भाई के साथ बंटवारा होने के बाद से पुजारी तनाव में था। मौत का पता घरवालों को तब चला जब वो सुबह घर से निकले और शाम तक नहीं लौटे। इसके बाद घरवालों ने गांववालों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान पास के जंगल में उनका शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.