बेल्जियम ने अगले साल होने वाले नेशंस लीग के सेमीफाइनल में किया प्रवेश, रोमेलु लुकाकू का शानदार प्रदर्शन

स्टार खिलाड़ी रोमेलु लुकाकू के बेहतरीन दो गोलों की मदद से मेजबान बेल्जियम ने एक बार अगले साल होने वाले नेशंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

बेल्जियम ने घर में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क को 4-2 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप रैंकिंग की टीम बेल्जियम के लिए पिछले मैच में गोल करने वाले यौरी टिल्समैन ने बुधवार को खेले गए इस मैच में भी गोल करने की शुरुआत की। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल दागकर बेल्जियम को 1-0 से आगे कर दिया।

डेनमार्क ने 17वें मिनट में वाइंड के गोल की मदद से स्कोर 1-1 से बराबरी पर पहुंचा दिया और दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1-1 से बराबरी पर थी। हाफ टाइम के बाद लुकाकू ने 57वें और 69वें मिनट में लगातार दो गोल करके बेल्जियम को 3-1 की बढ़त दिला दी।

लुकाकू बेल्जियम के लिए पिछले 14 मैचों में 17 गोल दाग चुके हैं। लुकाकू के इस गोल के बाद चाडली ने आत्मघाती गोल करके डेनमार्क के गोलों की संख्या को दो तक पहुंचा दिया। लेकिन केविन डी ब्रुयन 87वें मिनट में गोल करके बेल्जियम को 4-2 से जीत दिला दी।

इस जीत के बाद बेल्जियम की टीम ने अपने ग्रुप-ए2 में शीर्ष पर रहते हुए ग्रुप चरण का समापन किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की। उनसे पहले फ्रांस, स्पेन और इटली भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल अक्टूबर 2021 में खेले जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.