उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, डीएम से की ये अपील

पिथौरागढ़ के मोरी गांव में आपदा पीड़ितों ने जिला अधिकारी से उन्हें राहत कैंप में रखने की गुहार लगाई है।

दरअसल 26 आपदा प्रभावितों को राजकीयर इंटर कॉलेज बरम में रखा गया है। अब 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुलना है। इस वजह से प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को राहत कैंप छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, अभी कई प्रभावितों को मुआवजा भी नहीं मिला है। ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि ठंड के मौसम में वो जाएं गहां? आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक राहत शिविरों में 2 महीने ही रखा जा सकता है। प्रशासन एक महीने की समय सीमा पहले ही बढ़ा चुका है।

प्रशासन के इस फैसले के बाद सोमवार को मोरी गांव के आपदा प्रभवितों ने 110 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर राहत शिविरों में शरण दिए जाने की मांग की है। प्रभावितों का कहना है कि आपदा ने उनका सब कुछ छीन लिया है। अब प्रशासन के इस फैसले उनकी दिक्कत और बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि मॉनसून में बंगापानी के मोरी तोक में आसमानी आफत ने जमकर कहर बरपाया था। भारी बारिश की वजह से मोरी में कई मकान धराशायी हो गए थे। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को जीआईसी बरम में रखा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 hour ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.