उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में जल्द पहली मॉडल डेयरी खुलने जा रही है। जिसका 7 नवंबर को भूमिपूजन होगा।
इसके लिए पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर आंचल डेयरी को चुना गया है। जानकारी के मुताबिक इस डेयरी को बनने में 92 लाख रूपये की लागत आएगी। जिसके लिए दुग्ध विकास विभाग ने 37 लाख रुपये की धन राशि भी अवमुक्त कर दी है।
वहीं दुग्ध विकास एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर में मॉडल डेयरी का 7 नवंबर को भूमिपूजन करेंगे। एक रिपोर्ट की माने तो इस डेयरी में 50 उन्नत किस्म की गायों का पालन पोषण और इनसे निकाले गए शुद्ध ऑर्गेनिक दूध को बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि डेयरी में सभी उन्नत प्रकार के उपकरणों से दूध निकालने का कार्य किया जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.