पिथौरागढ़: आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापितों के अच्छे दिन आने वाले हैं!

पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापितों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जल्द आशियाना मिल सकता है।

जिले के आपदा प्रभावित गांवों को विस्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। आपदा से प्रभावित गांवों को विस्थापित करने का प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेज दिया है। जिस पर अब कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है। प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद तेजी से गांवों को विस्थापित किया जाएगा। पिथौरागढ़ जिले के 190 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पुनर्वास के लिए प्रशासन ने जमीन का चयन भी कर लिया है।

जिले के प्रभारी मंत्री पांडे ने बताया कि सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर गंभीर है और जल्द ही प्रस्ताव पास कर बेघर आपदा प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। भविष्य में आपदा के दौरान जनहानि न हो, इसके स्थायी समाधान के लिए सरकार पुनर्वास नीति में काम कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.