फोटो: सोशल मीडिया
पिथौरागढ़ के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार को रई धनौड़ा और सातसिलिंग क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई।
चीड़ के पिरूल की वजह से आग देखते ही देखते जंगल में तेजी से फैल गई। आग की वजह से वन्य संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। गणाई गंगोली में जंगल की आग आयुर्वेदिक अस्पताल और जीजीआईसी परिसर के पास तक पहुंच गई। किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
सातसिलिंग क्षेत्र के थाने के पास के जंगल में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। रविवार को चीड़ के जंगल से आग की लपटें और धुआं उठता रहा। जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाओं की वजह से जंगली जानवरों और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने किसी के भी वनों में आग लगाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.