पंतनगर विवि में उड़ी नियमों की धज्जियां, सीनियर छात्रों ने रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्रों के कपड़े उतरवाकर कराई परेड

उत्तराखंड के चंपावत के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नियमों को ताक पर रखकर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब जूनियर छात्रों ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस बात की शिकायत की गई। आरोप है कि इस मामले को दबा दिया गया था। ये मामला 12 अक्तूबर को चितरंजन भवन-1 छात्रावास का है, जब यहां एनएसएस कैंप लगा था। पीड़ित छात्रों ने बताया कि नेहरू भवन के अंतवासी कृषि स्नातक में प्रथम वर्ष के 8 से 10 नए छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की।

आरोपों के मुताबिक, सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान जूनियर छात्रों के पैंट उतरवाकर परेड करने के लिए मजबूर किया। यही नहीं उसी दिन शाम को एक बार फिर से सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को नेहरू भवन के वाईएलएन-1 कक्ष में बुलाया और फि कमरे को बंद कर उनके कपड़े उतरवाकर करीब एक घंटे तक उनके साथ बदसलूकी की।

पीड़ित छात्रों का ये भी आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उन्हें इस बात की धमकी दी कि अगर सिर झुका कर उनके सामने से नहीं गुजरे तो उन्हें नंगे कर सड़कों पर घुमाया जाएगा। परिजनों की सलाह पर पीड़ित छात्रों ने इस बात की शिकायत कुलपति से की। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रों की शिकायत के बाद 21 अक्तूबर को विश्वविद्यालय अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नेहरू और चितरंजन भवन-1 के वार्डन को हटा दिया।

आरोप ये भी है कि जांच में रैगिंग नहीं बल्कि यूनियर और सीनियर छात्रों के बीच परिचय का मामला दिखाकर रफा-दफा कर दिया गया। हालांकि यूडीसी ने पीड़ित छात्रों की शिकायत और उनके साथ मारपीट की बात को स्वीकार किया है। साथ ही दोषी चार छात्रों पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का लिखित माफीनामा लिखवाकर उन्हें जाने दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.