उत्तराखंड: भारी बारिश का कहर! मकान की छत गिरी, घर में सो रहा था परिवार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बारिश से कोहराम मचा हुआ है। आए दिन बारिश के बीच हादसे हो रहे हैं।

बारिश कीर वजह से नदियां और नाले उफान पर हैं। ऐसे में नदी या नालों के किनारे बसे लोग सहमे हुए हैं। इस बीच भारी बारिश से जमतड़ी गांव में एक मकान की छत गिर गई। गमीमत ये रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। मकान में रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

छत की कुछ स्लेट गिरने से सभी लोगों की नींद खुल गई। पत्नी, बेटे, बहू और पोते ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि जैसे ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकले घर की आधी छत भरभराकर गिर गई। जाहिर है अगर समय रहते ये परिवार बहर नहीं निलकता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। छत गिरने की सूचना प्रधान ने पटवारी को दे दी है। इस बीच परिवार ने अपने बड़े भाई के घर में शरण लिए हुए है।

वहीं, दिंगास गांव में बिजली का खंबा और पेड़ निर्माणाधीन गोशाला में गिर गए। गनीमत ये रही कि काम में लगे मजदूरों की जान बाल-बाल बच गई। काम कर रहे मजदूर महेश और ललित कुमार ने भागकर जान बचाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश राम ने बताया गांव में लगे कई खंबे सड़ चुके हैं। ऐसे में लोग इन खंबों को बिजली विभाग से बदलने की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.