पिथौरागढ़: हिम तेंदुओं का किया जाएगा सर्वे, तैयारी शुरू

पिथौरागढ़ में हिम तेंदुओं का जल्द ही सर्वे किया जाएगा। भारतीय वन जीव संस्थान की टीम हिम तेंदुओं की गणना का काम करेगी। 

धारचूला, मुनस्यारी, अस्कोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिम तेंदुए का ये सर्वे साल 2021 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने ट्रैक भी चिन्हित कर लिया है। हिम तेंदुए की गणना के लिए 5-8 किलोमीटर की रेंज में ट्रैक बनाए हैं। इन्हीं जगहों में हिम तेंदुओं के निशान मिले हैं। इसके अलावा चिह्नित ट्रैकों में हिम तेंदुए के पसंदीदा शिकार भरल और ब्लू शीप की लीद भी मिली है।  

फिलहाल वन विभाग की टीम ने आठ स्थानों पर ट्रैक का सर्वे किया, जिसमें हिम तेंदुए के निशान पाए गए। टीम ने मुनस्यारी में तीन, धारचूला में तीन और अस्कोट रेंज में दो सर्वे ट्रैक बनाए हैं। चिन्हों को संकलित कर जीपीस पर लेकर सर्वे किया गया है। वन विभाग की आठ टीमों में शामिल 50 कर्मियों ने 20 किमी से अधिक क्षेत्र में सर्वे किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में टेंट में रहकर 15 दिन में सर्वे के काम को पूरा किया। 

आपको बता दें कि फिलहाल 12 देशों अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, रूस,  तजाकिस्तान,  उज्बेकिस्तान में पाए जाते हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.