चंपावत के बाजरीकोट में स्थित एसएसबी पंचम वाहिनी में एक जवान की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया है।
जवान का शव चार मंजिला भवन के पास पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि जवान मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। यहां एसएसबी पंचम वाहिनी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। वो दो दिन पहले ही घर से छुट्टी बिताकर लौटा था। उन्हें कोविड-19 के नियमों के तहत वाहिनी परिसर में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था।
क्वारंटीन के दौरान ही गुरुवार को वो अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। तलाश के दौरान उसका शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि नशे की हालत में जवान चार मंजिला इमारत से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.