पिथौरागढ़ में घाट ऑलवेदर सड़क निर्माण की वजह से हर दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है।
गुरना के पास ऑलवेदर रोड की कटिंग की वजह से हर दिन लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। आए दिन लग रहे जाम की वजह से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उनको ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें लंबी दूरी पर जाना है। वहीं प्रशासन अब फिर से कटिंग के दौरान निर्धारित समय तक हाईवे को बंद करने पर विचार कर रहा है। ताकि यात्री फिक्स समय पर ही इस रूट पर निकल सकें.
यात्रियों का कहना है कि उन्हें 30 किलोमीटर का सफर तय करने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। वहीं कटिंग की वजह से रास्ता मौत को भी दावत दे रहा है। जाम के हालात को देखते हुए दोपहर में निर्धारित समय के लिए यातायात बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि घाट से पिथौरागढ़ तक दो से तीन डेंजर जोन हैं, जहां पहाड़ियों से कभी भी मलबा गिरने की संभावना बनी हुई है। खतरे को देखते हुए कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.