उत्तराखंड: नवरात्रि के पहले दिन उत्तराखंड आ सकते हैं PM मोदी, तैयारियां हुई तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी नवरात्रि के पहले या दूसरे दिन उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं।

इस दौरान वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ भी जाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन के साथ ही भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अक्टूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से खास लगाव तो है ही, केदारनाथ धाम के प्रति उनकी अगाध आस्था भी है। एक दौर में केदारनाथ के नजदीक ही उन्होंने तप किया था। यही कारण भी है कि जब भी समय मिलता है बाबा केदार की यह भूमि उन्हें देवभूमि खींच लाती है। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री यहां नहीं आ पाए थे। ऐसे में लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि अब जबकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति नियंत्रण में है तो प्रधानमंत्री यहां का रुख करेंगे। वह सात अक्टूबर को यहां आ रहे हैं।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी
प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पीएम मोदी के उत्तराखंड के दौरे पर आने की संभावना है। अभी सरकार के पास उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी है।

केदारनाथ में तैयारियां तेज
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बता दें कि कई दिनों से प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे की खबरें सामने आ रही हैं। पीएम मोदी एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ भी करने वाले हैं।

इससे पहले 2019 में केदारनाथ मंदिर के दौरे पर पहुंचे थे पीएम
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे के दौरान केदारनाथ के दर्शन कर राज्य के नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले 2019 में केदारनाथ मंदिर का दौरा किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.