उत्तराखंड: मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर बोले प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, हरक BJP परिवार के शरारती बच्चे

कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह एक बार फिर अपने उस बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने नालायकों और बेवकूफों के हाथों में उत्तराखंड को सौंप दिया है।

उन्होंने कल मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि आज उत्तराखंड की जो स्थिति है उसे देखकर शहीदों की आत्माएं रोती होंगी। हरक सिंह अपने बेबाक और ऊल जलूल बयानों को लेकर कोई पहली बार चर्चाओं में नहीं रहे हैं अभी कुछ दिन पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह के बारे में ढैंचा बीज घोटाले को लेकर भी उन्होंने कहा था कि हरीश रावत उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर चुके थे अगर उन्होंने नहीं बचाया होता तो वह मुख्यमंत्री भी नहीं बन बातें।

हरक सिंह के इस बयान को लेकर उन्हें दिल्ली दरबार में भी सफाई देनी पड़ी थी। और उनके इस बयान को लेकर आज पत्रकारों ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से सवाल किया और पूछा कि अपनी ही सरकार व नेताओं को डॉ हरक सिंह बेवकूफ व नालायक बता रहे हैं तो दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ हरक सिंह भाजपा परिवार के शरारती बच्चे हैं।

जैसे किसी भी घर का कोई शरारती बच्चा कुछ भी कर देता है या कह देता है यह वैसा ही है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि उनके बयान का पार्टी या सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसे बयान देने वाले खुद अपना ही नुकसान करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.