उत्तराखंड: कोरोना की फर्जी रिपोर्ट लेकर देहरादून-मसूरी घूमने आए 13 पर्यटक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना कर्फ्यू में  ढ़ील के बाद से ही पर्यटक स्थलों पर भीड़ उमड़ रही है,जिसे देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।

कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट लेकर देहरादून-मसूरी घूमने आ रहे 13 पर्यटकों को पुलिस ने क्लेमेंटटाउन के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों में आए चार लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, महामारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अब तक 100 फर्जी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट का पता चला है।

क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पर्यटक कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनवाकर देहरादून आ रहे हैं। इस आधार पर आशारोड़ी चेक पोस्ट स्थित आरटीओ बैरियर के पास एसओजी टीम के साथ सख्ती से चेकिंग अभियान शुरू की गई। चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों को संदेह के आधार पर रोककर उसमें बैठे पर्यटकों से पूछताछ की गई।

इस दौरान एक व्यक्ति के पास से दस फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पकड़ी गई। जबकि एक दूसरे वाहन से तीन व्यक्तियों को फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान तरुण मित्तल पुत्र ऋषभ स्वरूप मित्तल निवासी चिरंजीव विहार जिला गाजियाबाद, अमित गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी केएम कवि नगर थाना कवि नगर गाजियाबाद, अमित कौशिक पुत्र सतीशचंद निवासी एफ ब्लाक नेहरूनगर थाना नेहरू नगर गाजियाबाद, सुजीत कामत पुत्र महेन्द्र कामत निवासी झिड़की पोस्ट बनगावा थाना लोकही जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.