उत्तराखंड: जहरीले कीड़े के काटने से लड़की की मौत, खौफ में जी रहे लोग! परिजनों का डॉक्टर पर गंभीर आरोप

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने कई किस्म की बीमारी को भी जन्म दे दिया है। लोगों के बीच वायरल बुखार के बाद अब जहरीले कीड़े के काटने का मामला सामने आया है।

ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर से आया है। जहां दिनेशपुर गांव में एक लड़की को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन और स्थानीय लोग लड़की को नजदीकी एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन लड़की को रामनगर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने डॉक्टर पर लड़की को गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है।

वहीं परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर लड़की को रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराकर फरार हो गया। दरअसल, हुआ यूं कि दिनेशपुर गांव में एक लड़की को जहरीले कीड़े ने काट लिया था। जिसके बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में लड़की को एक स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन और दवा देने से लड़की की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद परिजन लड़की को रामनगर चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज का आरोप लगाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.