फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के काशीपुर के भीमनगर में कांस्टेबल मोहित जोशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नम आंखों से उन्हें इलाके के लोगों ने विदाई दी।
कांस्टेबल मोहित जोशी का शव मंगलवार को जैसे ही उनके पैतृक आवास पर पहुंचा उनके घर में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पूरे घर में मातम पसर गया। मंगलवार को ही मोहित जोशी के बेटे का जन्मदिन था, वो बेटे के जन्मदिन के मौके पर घर आने वाले थे। लेकिन भगवान को ये मंजूर नहीं था। उनकी जगह उनकी लाश पहुंची। रो, बिलख रहे परिजनों और कांस्टेबल की पत्नी को एएसपी ने ढांढस बंधाया। दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल मोहित जोशी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
कांस्टेबल मोहित जोशी पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में उनके साथी कांस्टेबल गिरीश जोशी ने उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी कांस्टेबल गिरीश से पूछताछ के बाद मोहित का शव खाई से बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद पिथौरागढ़ लाइन में कांस्टेबल का शव पुलिस लाइन में रखा गया था। एसएसपी समेत दूसरे अधिकारियों ने कांस्टेबल मोहित जोशी को श्रृद्धांजलि दी। वहीं, आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.