उत्तराखंड: कोरोना काल में 3 दिन तक भूखे परिवार के लिए देवदूत बनी खाकी

कोरोना काल में कैसे पुलिसवाले लोगों के लिए मसीहा बन रहे हैं इसकी एक खबर उत्तराखंड से आई है। यहां तीन दिन से भूखे परिवार के लिए एक सिपाही राशन लेकर पहुंचा तो परिवार की आंखें भर आईं।

सिपाही ने खुद के रुपयों से परिवार को ये मदद पहुंचाई है। दरअसल एक परिवार जादूगर रोड पर किराये पर रह रहा है। परिवार का मुखिया ट्रक ड्राइवर हैं और तीन दिन पहले उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे कोविड केयर सेंटर में एडमिट कराया गया है। एडमिट करने के वक्त सिपाही रघुवीर सिंह ने किसी भी जरूरत के लिए उसके बच्चों को अपना मोबाइल नंबर दे दिया था।

घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से ड्राइवर की पत्नी और दोनों बच्चे तीन दिन से भूखे थे। परेशानी की हालत में ड्राइवर की पत्नी ने सिपाही को फोन कर घर में राशन नहीं होने की बात बताई। जिसके बाद पुलिसकर्मी रघुवीर आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले समेत दूसरा सामान लेकर उसके घर पहुंचे। मदद के लिए ड्राइवर की पत्नी ने उनका आभार व्यक्त किया। सिपाही रघुवीर के इस नेक काम की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को लगी, तो उन्होंने रघुवीर के इस काम के लिए उनकी जमकर तारीफ की।

सिपाही के मदद के बाद दूसरे पुलिस अधिकारी भी मदद को आगे आए। इंस्पेक्टर राजेश साह ने भी मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जेब खर्च से ड्राइवर के परिवार को एक माह का राशन पहुंचाया। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि जब तक उनके परिवार का मुखिया कोरना बीमारी से ठीक होकर घर वापस नहीं आ जाता, तब तो वो परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.