उत्तराखंड: दिहाड़ी मजदूरी करने वाले छात्र ने 10वीं बोर्ड में किया जिला टॉप, प्रेरणादायक है अमन की कहानी

कहते है कि हौसला हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है। उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले अमन कुमार ने इस कथन को सच कर दिखाया है।

रुद्रपुर में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अमन ने 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। यही नहीं उन्होंने प्रदेश में 16वां स्थान हासिल किया है। अमन कुमार रिपेयर शॉप में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बतया कि गुरुवार को जब वो स्थानीय रिपेयर वर्कशॉप में काम रहे थे, तभी उनके स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें फोन किया। प्रिंसिपल ने उन्हें जो बात बताई, उसे सुनकर अमन खुशी से झूम उठे। प्रिंसिपल ने अमन को बताया कि उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की 10वीं की परीक्षा में 95 अंक हासिल किया है।

अमन कहते हैं कि कोरोना महामारी के आने के बाद दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करना उनकी मजबूरी बन गई। अमन के मुताबिक, वो रिपेयर शॉप में काम करके 6 हजार रुपये प्रति महीने कमाते हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन ने उनके परिवार को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया था। उनके पिता की आय इतनी ज्यादा नहीं थी कि वो उनकी पढ़ाई को सपोर्ट कर पाते।

अमन हर रोज सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई शुरू कर देते थे। उसके बाद साइकिल से स्कूल जाते थे। स्कूल से आने के बाद वह काम पर जाते थे। उन्होंने बताया कि स्कूल और काम से लौटने के बाद और सोने से पहले वह एक घंटा पढ़ाई जरूर करते थे। रिजल्ट आने के बाद उनकी मेहनता का फल अब सभी के सामने है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.