ऋषिकेश की मुनिकीरेती पुलिस ने सड़कों पर घूमने और मोबाइल पर पबजी गेम खेलने वाले युवाओं को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे सुकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
14 बीघा और ढालवाला में घूम रहे युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया और उनकी काफी देर तक क्लास लगाई। पुलिस ने करीब 12 युवाओं को पकड़ा और उन्हें मौके पर ही कसरत करने का फरमान सुना दिया। बीच सड़क पर पुलिस ने युवाओं से करीब आधा घंटे तक कसरत करवाया। इसके बाद इन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। पुलिस ने इसके बाद कहा कि अनावश्यक सड़कों पर न घूमें वरना आगे पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि इलाके के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से लगातार संदिग्ध युवाओं के घूमने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत में ये भी कहा गया था कि सड़कों के किनारे ये युवा पबजी गेम में व्यस्त रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी शिकायत ये भी कहा था कि मोबाइल गेम खेलने के दौरान उनके बच्चे उनकी बात ही नहीं सुनते हैं। शिकायत मिलने के बाद 14 बीघा और ढालवाला क्षेत्र में पुलिस ने भ्रमण किया और युवाओं को पकड़ कर सबक सिखाया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.