फोटो: सोशल मीडिया
देवों की भूमि उत्तराखंड एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां स्पा की आड़ में जिस्म बेचने का काम जोरों पर चल रहा है।
ताजा मामला उधम सिंह नजर जिले के रुद्रपुर का है। जहां स्पा सेंटर्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रो पोलिस मॉल में संचालित हो रहे चार स्पा सेंटरों में पंतनगर थाना पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की कार्रवाई की।
जिसके बाद होश उड़ाने वाली खबर सामने आई। दरअसल, यहां मसाज के नाम पर जिस्म की बोली लगाई जा रही थी। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापेमारी देख आनन-फानन में कई स्पा सेंट्रल संचालकों ने सेंटर में काम करने वाली युवतियों को मौके से हटा दिया।
आपको बता दें, ये छापेमारी पुलिस टीम ने द गोल्डन स्पा, सेवेन स्काई स्पा, मैलोडी, हल्क स्टीम स्पा में की। पुलिस ने सेंटर में काम करने वाले युवतियों के वेरिफिकेशन न होने पर इनका 40 हजार रूपए का चालान किया गया। जानकारी के मुताबिक सेंटर में कार्यरत युवती दिल्ली और फरीदाबाद की रहने वाली हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.