फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के लगभग हर जिलों में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। कई जिले तो ऐसे हैं जहां हर दूसरे दिन गुलदार और जंगली हाथियों के हमले की खबरें आती रहती है।
इनमें से एक जिला हरिद्वार भी है। जहां रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के गांव सईदपुर के लोग बाघ के खौफ में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाघ के आतंक की खबर कई बार वन विभाग को दी है, लेकिन वो कुंभकर्णीय नींद सो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के आतंक से गांव वाले सो नहीं पा रहे हैं और उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है। वन विभाग पर लोगों ने नाकामयाबी का आरोप लगाया है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने सारे आरोपों को सिरे से नकारा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में यहा वन विभाग के कर्मचारियों ने रात जंगल मे पिंजरा रखकर उसमे भेड़ बांध दी थी, जिससे बाघ को पकड़ा जा सके लेकिन बाघ बांधी गई भेड़ को ही खा कर चट कर गया और पिंजरा फिर से खाली हो गया। पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष और डर है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.