कोरोना काल में उत्तराखंड पुलिस के ‘मिशन हौसला’ अभियान की हो रही सराहना, अब तक इतने लोगों तक पहुंचाई मदद

उत्तराखंड पुलिस के मिशन हौसला अभियान की खूब सराहना हो रही है। कोरोना काल में मिशन हौसला के तहत पुलिस गरीब और असहाय लोगों से मिलकर राशन वितरण कर रही है साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रही है।

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य उपचार समेत हरसम्भव मदद पहुंचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे मिशन हौसला अभियान के हेल्पलाइन नम्बरों में अब तक 31177 जरूरतमंदों के कॉल आ चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1 मई 2021 से 31 मई 2021 तक मिशन हौसला में आने वाली कॉल्स के आधार पर अब तक 2672 लोगों को ऑक्सीजन की सहायता दी जा चुकी है। 785 कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिशन हौसला के तहत अब तक 17151 कोविड-19 संस्कमित लोगों को दवाई उपलब्ध कराई जा चुकी है। 597 मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि 50880 लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। 41236 जरूरतमंदों तक दूध जैसी आवश्यक सामग्री सहायता के रूप में पहुंचाई जा चुकी है। वहीं 5126 सिनियर सिटिंजन की सहायता की गई।

कोरोना की दूसरी लहर में अब तक पुलिस द्वारा 780 कोरोना पॉजिटिव मृतकों के शरीर का दाह संस्कार भी किया जा चुका है। साथ ही पुलिस द्वारा प्लाजमा और ब्लड डोनेशन देकर जिंदगी बचाने का सिलसिला अब भी लगातार जारी है। उत्तराखंड पुलिस कर्मचारियों द्वारा अब तक 217 लोगों को प्लाज्मा व ब्लड डोनेशन की मदद दी जा चुकी है। पुलिस द्वारा आमजनों को भी आवश्यकतानुसार प्लाजमा ब्लड डोनेट की मदद की जा रही है।

वहीं बाॅलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता संजय मिश्रा ने भी मिशन हौसला अभियान की तारीफ की है। संजय मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद की पुलिस की मुहिम मिशन हौसला की जितनी सराहना की जाए कम है। साथ ही लोकप्रिय डांसर और बाॅलीवुड सेलेब्रिटी राघव जुयाल ने भी उत्तराखण्ड पुलिस के बहुआयामी मुहिम ‘‘मिशन हौसला’’ के लिए संदेश भेज जमकर तारीफ की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.