विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड पुलिस की नई पहल, 1 लाख पौधें लगाने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस महकमे ने एक लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लिया गया है।

पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के साथ ही जागरूकता का संदेश देने के लिए पुलिस प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाइयों) में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय में पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बताया कि यह अभियान हरेला पर्व यानी 16 जुलाई तक जारी रहेगा, जिसके तहत हर थानों में कम से कम 100, पुलिस लाइन में 1000, वाहिनियों में 5000 या उससे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस तरह हरेला पर्व तक सभी पुलिस परिसरों में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. अनिल जोशी ने पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए यह बहुत कठिन समय है। अगर हम पर्यावरण के प्रति अब भी नहीं चेते तो विनाश निश्चित है। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है।

वर्तमान में पर्यावरण में जो परिवर्तन हो रहे हैं, उनके जिम्मेदार हम हैं। विशेषकर ग्लेशियरों को पिघलना सबसे बडा संकेत है कि पृथ्वी में जीवन पर बडा संकट आने वाला है। भूमि और जल में जीवन कठिन होता जा रहा है, अनेक जातियां विलुप्त हो रही हैं।

कोविड काल के दौरान प्रकृति ने दिखा दिया कि उससे बडा कोई नही है। विज्ञान भी नही, क्योंकि कोविड काल के दौरान हुए लॉकडाउन से कहीं न कहीं पर्यावरण का संरक्षण तो हुआ है। यह प्रकृति के घावों को भरने का समय है। इस अवसर पर अगर पुलिस ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए कदम बढाया है तो निःसंदेह पुलिस बधाई की पात्र है।

उत्तराखंड जीईईपी जारी करने वाला देश का पहला राज्य होने वाला है। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया और डॉ. अनिल जोशी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.