नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत

नैनीताल जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

भवाली-ज्योलीकोट रोड में शुक्रवार की देर रात एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार देर रात कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप शुक्रवार रात दो बजे कार खाई में गिर गई।

आज सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले बच्चों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। खाई में देखने के बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। तल्लीताल के एसओ विजय मेहता ने बताया कि कार में दिल्ली के तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक महिला और एक पुरूष मृत मिले।

जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया कि हादसे में दौलतपुर गाजियाबाद निवासी सारीन (30) पुत्र शहाबुद्दीन और सेक्टर 624 ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.