उत्तराखंड में जोरों पर चारधाम यात्रा की तैयारियां, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिया ये खास निर्देश

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा शुरू होने में महज चार दिन का समय ही बचा है।

इसीलिए राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिये, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। ऐसे में राज्य सरकार लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि चारधाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हालांकि, कई बार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद जब यात्रा पीक पर होती है तो उस दौरान व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि, चारधाम यात्रा संपन्न होने तक व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

चारधाम यात्रा की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि चारधाम यात्रा के अंतिम दिन तक व्यवस्थाएं अच्छी और दुरुस्त रहें, ताकि श्रद्धालुओं कोई समस्या ना हो। साथ ही सीएम ने कहा कि इस बार पिछले सीजन की तरह यात्रा ऐतिहासिक रहेगी, क्योंकि लोग बढ़-चढ़ कर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब शुरूआती दौर में यात्रा की तैयारियां शुरू की गई थी, उस दौरान लग रहा था कि चारधाम में पिछले साल की तुलना में कम श्रद्धालु आ सकते हैं। लेकिन जैसे- जैसे यात्रा नजदीक आ रही है। उम्मीद बढ़ रही है कि इस साल यात्रा ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करेगी।

ऐसे में इस यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों, साधु संतों के साथ ही सभी लोगों से अपेक्षा है कि वे भी अपनी हर संभव सहायता करें। साथ ही सीएम ने कहा कि शुरूआती दिनों में धामों के लिए लिमिट तय करने की बात थी, लेकिन इसे लिबरल कर दिया है। ऐसे में जो भी श्रद्धालु आएंगे उन सभी को दर्शन करवाये जायेंगे। कुल मिलाकर राज्य सरकार इस चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.