उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दी बड़ी खुशखबरी

कोरोना काल में उत्तराखंड सरकार ने उन अभिभावकों को बड़ी राहत दी है, जिनके बच्चे प्राइवे स्कूलों में पढ़ते हैं।

राज्य के प्राइवेट स्कूल अब 2020-21 शैक्षणि सत्र यानी मौजूदा सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। राज्य सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को फीस न बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए प्राइवेट स्कूल इस शैक्षणिक सत्र में न तो फीस न ही ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस ले सकते हैं।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी जारी किया है। उन्होंने आदेश में कहा कि ट्यूशन फीस भी सिर्फ वही स्कूल ले सकते हैं जो लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लास चलाते रहे हैं। प्रदेश सरकार का ये आदेश नैनीतला हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किया गया है। सरकार का ये आदेश राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में ये भी कहा गया है कि ट्यूशन फीस के भरने में देरी होने पर छात्रों का नाम स्कूल से नहीं काटा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार, एक दिन में 5 लोगों की मौत

गौरतलब है कोरोना काल में राज्य के सभी स्कूल बंद हैं। बावजदू इसके अभिभावकों की ओर से यह शिकायत आ रही थी कि स्कूल उनसे फीस मांग रहे हैं, उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। इसी संबंध में राज्य सरकार ने ये फैसल लिया है, ताकि अभिभावकों को राहत दी जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.