उत्तराखंड: कौन हैं सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के पहले वाइस चांसलर एनएस भंडारी?

उत्तराखंड सरकार ने इसी साल अस्तित्व में आए सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा का पहला वाइस चांसलर एनएस भंडारी को बनाया है।

प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी को कुलपति बनाने की सिफारिश सरकार की तरफ से गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने की थी। एनएस भंडारी को तीन साल के लिए यूनिवर्सिटी की कमान सौंपी गई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा आवासीय सह संबद्ध विश्वविद्यालय होगा, जो अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में प्रदेश के सभी मासटर्स और डिग्री कॉलेजों को एफिलिएशन देगा। आपको बता दें कि साल 2016 में कांग्रेस सरकार के वक्त उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को बनाया गया था, जिसे अब नया स्वरूप दिया गया है। पंडित बद्री दत्त पांडे पीजी कॉलेज बागेश्वर, लक्ष्मण सिंह महार पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ और सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा सहित इस विश्वविद्यालय के तीन परिसर होंगे। मौजूदा आवासीय विश्वविद्यालय परिसर का इसमें पूरी तरह विलय किया जाएगा।

सरकार बढ़ाएगी यूनिवर्सिटी का कार्यक्षेत्र

नई यूनिवर्सिटी में रिसर्च, विकास से संबंधित पारंपरिक, कौशल विकास, पेशेवर रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय अधिनियम में ये प्रवधान किया गया है कि राज्य सरकार राजपत्र में अधिसूचना के जरिये विश्वविद्यालय का कार्य क्षेत्र या शैक्षणिक अधिकारिता को घटा या बढ़ा सकेगी। इसके साथ ही प्रदेस के राज्यपाल यूनिवर्सिटी के चांसलर होंगे।

कौन हैं प्रोफेसल एनएस भंडारी?

एनएस भंडारी कमेट्री के प्रोफेसर हैं। बीजेपी से उनका पुराना रिश्ता है। वो RSS से भी जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही एनएस भंडारी अल्मोड़ा विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष से लेकर बीजेपी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं। एनएस भंडारी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआती शिक्षा पिथौरागढ़ से हासिल की है। मिशन इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ से इंटर पास किया। जबकि 1983 में पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज से ही बैचलर और मासटर्स डिग्री ली। इसके बाद IIT दिल्ली से पीएचडी की। रिसर्च के दौरान ही वो 1988 में कुमाऊं विवि में नियुक्त हो गए।

हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.