उत्तराखंड: सात जिलों में आफत बरसने वाली है, हो जाएं सावधान!

पहाड़ो में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश की वजह से काफी बर्बादी हुई। प्रदेश के लोगों को ये बारिश अभी और ज्यादा परेशानी में डालने वाली है।

अब 7 जिलों में आफत की बारिश होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान 12 अगस्त को लगाया गया है। जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें टिहरी, पिथौरागढ़, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, यूएसनगर और पौड़ी शामिल है। इन जिलों में बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावनाएं हैं।

हरिद्वार जिले में 12 और 13 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी से काफी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 14 अगस्त के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शहर में पहले ही काफी बारिश होने के बाद गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में अगले तीन में बारिश होने पर गंगा के रौद्र रूप लेने का डर है, जो चिंता की बात है। वहीं मसूरी में भी बरसात में बुरा हाल कर रखा है। कैंपटीफॉल में उफान आ रखा है। मसूरी में शनिवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिन राज्य के लिए मुश्किल साबित होंगे। ऐसे में आप सभी सावधान रहें और नदियों एवं गदेरों के पास जाने से बचें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.