उत्तराखंड: अवैध शराब दुकानदारों की दबंगई, बिक्री का विरोध करने पर दलित महिलाओं से की अभद्रता

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पेटशाल गांव में लगातार अवैध शराब का विरोध जारी है। महिलाएं जोरदार विरोध कर रही है।

महिलाओं ने शराब दुकानदार पर अभद्रता का आरोप लगाया है। गांव की दो दलित महिलाओं ने दुकानदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। गुस्साई महिलाओं और ग्रामीणों ने पटवारी चैकी पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्व पुलिस से ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई।

इससे पहले बीते सोमवार को अल्मोड़ा के पेटशाल गांव में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाएं शराब के विरोध में सड़क पर उतरी थीं। महिलाओं ने अवैध शराब बेच रहे दुकानदारों की दुकानों में जा कर खूब हंगामा काटा था और उनकी दुकान में रखी अवैध शराब की बोतलें तोड़ डाली थीं। महिलाओं के हंगामे के बाद पुलिस, प्रशासन और आबकारी टीम ने मौके पर पहुंच थी और छापेमारी की थी, जिसमें तीन जगहों पर अवैध शराब की पेटिंया मिली थीं। केस दर्ज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.