उत्तराखंड: नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कोटा जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

नंदा देवी एक्प्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को अब सीटों के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। रेलवे नंदा देवी एक्सप्रेस में गुरुवार से तीन अतिरिक्त वातानुकूलित कोच लगाएगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर नंदा देवी एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के दो और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित का एक कोच लगाया जाएगा। ट्रेन में तीन अतिरिक्त कोच लगाने के बाद कोच की संख्या 13 हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच में 52 सीटें और दोनों वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच में कुल 144 सीटें होंगी। रेलवे के इस फैसले से नंदा देवी एक्सप्रेस में अब 196 अतिरिक्त यात्री यात्रा कर पाएंगे। रेलवे के मुताबिक, फिलहाल तीनों नए कोच को 13 फरवरी से 13 मई तक संचालित किया जाएगा।

रेवले का कहना है कि अगर कोच खाली जाते हैं तो उन्हें हटाया भी जा सकता है। अगर सभी कोच में यात्री जाते हैं तो इसका संचालन जारी रहेगा। जिन नए कोच को नंदा देवी एक्सप्रेस में लगाया जा रहा है वह खास श्रेणी के हैं और उनमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.