उत्तराखंड: पहाड़ों पर घर बनाना हुआ आसान

आने वाले दिनों में प्रदेश में घर बनाना आसान हो सकता है। सरकार जो प्रक्रिया अपनाने जा रही है उससे घर बनाने के लिए जरूरत रेत, बजरी वैगराह और वाजिब दाम में मिलेगा।

दरअसल प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक में निजी क्षेत्र के पट्टों को ई टेंडरिंग की प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित जनपद के जिलाधिकारी को पट्टे जारी करने का अधिकार भी दे दिया। इससे जहां पट्टों के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी आएगी वहीं उन पर खनन और चुगान होने से बाजार में खनिज सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल सूबे में हर साल रेत, बजरी और बोल्डर की कुल मांग करीब 16 करोड़ मीट्रिक टन है। लेकिन मांग के तुलना में आरबीएम की आपूर्ति एक चौथाई भर ही है। पूरा दबाव राज्य वन विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम के खनन पट्टों पर है। इन पट्टों से करीब चार करोड़ मीट्रिक टन हर साल आरबीएम निकाले जाने का आकलन है।

मांग और आपूर्ति के बीच करीब 12 करोड़ मीट्रिक टन आरबीएम का बड़ा अंतर है।  जिसे सरकार निजी क्षेत्र के पट्टों को खोलकर भरना चाहती है। इसी के लिए कैबिनेट में निजी क्षेत्र के खनन पट्टों को ई निविदा की प्रक्रिया से बाहर करने का फैसला लिया गया। इस संबंध में उत्तराखंड उपखनिज नियमावली में संशोधन कर दिया गया है। इसके तहत ई निविदा, ई नीलामी प्रक्रिया के स्थान पर भूस्वामी की सहमति प्राप्त आवेदकों के आवेदन करने के बाद पट्टा स्वीकृत होगा। ये स्वीकृति देने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया गया है।

निर्माण कार्य में आएगी तेजी

इस फैसले से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। जिससे रोजगार भी बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में चारधाम आल वेदर रोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की परियोजनाएं, महाकुंभ परियोजना और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के निर्माण के लिए भारी मात्रा खनिज सामग्री की जरूरत है। सरकार के फैसले से इन सभी बड़ी परियोजनाओं को समय पर आरबीएम मिल सकेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.